1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. तो इसलिए ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद भी उन्हें छोड़ना नहीं चाहतीं क्लोई कर्दशियां

तो इसलिए ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद भी उन्हें छोड़ना नहीं चाहतीं क्लोई कर्दशियां

 Published : Apr 26, 2018 11:38 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 11:38 pm IST

क्लोई कर्दशियां इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल वह प्रेमी ट्रिस्टन थॉम्पसन के कथित चीटिंग स्कैंडल के बाद भी उन्हें छोड़ने के मूड में नहीं हैं। क्लोई के प्रेमी ट्रिस्टन का एक अन्य महिला को किस करते हुए वीडियो लीक होने के बाद भी क्लोई उन पर पूरा यकीन करती हैं।

Khloe- India TV Hindi
Khloe

लॉस एंजेलिस: रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कर्दशियां इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल वह प्रेमी ट्रिस्टन थॉम्पसन के कथित चीटिंग स्कैंडल के बाद भी उन्हें छोड़ने के मूड में नहीं हैं। क्लोई के प्रेमी ट्रिस्टन का एक अन्य महिला को किस करते हुए वीडियो लीक होने के बाद भी क्लोई उन पर पूरा यकीन करती हैं। यह वीडियो क्लोई और ट्रिस्टन के पहले बच्चे के जन्म के कुछ ही दिन पहले वायरल हुआ था।

ट्रिस्टन की इस बेवफाई का वीडियो सामने आने के बावजूद क्लोई संदेह में हैं कि वह अपने प्रेमी एनबीए स्टार को छोड़ दे या नहीं। एक सूत्र ने ईटीऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, "वह ट्रिस्टन को छोड़ने की तैयारी में है लेकिन फिर भी वह रुकी हुई है क्योंकि वह चाहती हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाए। उन्होंने ट्रिस्टन को छोड़ा भी नहीं है लेकिन वह अपने संबंधों पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दे रहीं। वे दोनों जब भी एक दूसरे से मिलते हैं, उनकी मुलाकात सिर्फ बच्चे और उसकी परवरिश को लेकर ही होती है।"

सूत्र ने बताया, "ट्रिस्टन के पिता बनने के बाइ क्लोई फिर से उनके प्यार में पड़ गई हैं, लेकिन वह यह भी जानती हैं कि उन्हें सही फैसला लेने के लिए एक कदम पीछे खींचना पड़ेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन