1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. किम कार्दशियन चौथी बार बनीं मां, सेरोगेसी के जरिए बेबी बॉय का हुआ जन्म

किम कार्दशियन चौथी बार बनीं मां, सेरोगेसी के जरिए बेबी बॉय का हुआ जन्म

 Published : May 11, 2019 07:16 am IST,  Updated : May 11, 2019 07:16 am IST

किम कार्दशियन और उनके पति कान्ये वेस्ट चौथी बार माता-पिता बने हैं। सेरोगेसी के जरिए बेबी बॉय का जन्म हुआ है।

Kim kardashian with her family- India TV Hindi
Kim kardashian with her family

किम कार्दशियन वेस्ट और उनके पति कान्ये वेस्ट चौथी बार माता-पिता बने हैं। सेरोगेसी के जरिए उनके चौथे बच्चे बेबी बॉय का जन्म हुआ है। किम और कान्ये के पहले से तजीन बच्चे शिकागो, सेंट और नार्थ हैं। बेबी बॉय के जन्म की खबर किम ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी है।

किम कार्दिशयन ने ट्वीट किया- वह यहां है और एक दम ठीक है।  आपको बता दें किम की बेटी शिकागो का जन्म भी सेरोगेसी के जरिए हुआ था।

यह कहा जाता है कि 38 साल की किम हमेशा से चार बच्चे चाहती थीं। किम ने कहा था कि उन्हें सेरोगेसी, प्रेग्नेंसी से भी ज्यादा मुश्किल लगता है। हालांकि बीते साल मई में उन्होंने कहा था कि सेरोगेसी के जरिए उनके बच्चे का जन्म उनके लिए सुखद रहा था।

अब सभी को किम के चौथे बच्चे के नाम का इंतजार है।

Also Read:

जो और सोफी टर्नर की शादी बेहद मजेदार रही : प्रियंका चोपड़ा

'टाइटैनिक' को डुबोने के लिए कैमरून ने एवेंजर्स को दी बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन