1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बेटी के जन्म के 3 महीने बाद ही काइली ने शेयर की खास तस्वीर

बेटी के जन्म के 3 महीने बाद ही काइली ने शेयर की खास तस्वीर

 Published : May 02, 2018 03:08 pm IST,  Updated : May 02, 2018 03:08 pm IST

हाल ही में रियलिटी टेलीविजन स्टार काइली जेनर ने अपनी एक खास को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दरअसल काइली ने माह पहले ही बेटी को जन्म दिया है। बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर के जन्म बाद अब काइली वापस अपनी पुरानी फिगर में लौट आई हैं।

kylie- India TV Hindi
kylie

लॉस एंजेलिस: फिल्मी सितारे पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। अक्सर वह अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में रियलिटी टेलीविजन स्टार काइली जेनर ने अपनी एक खास को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दरअसल काइली ने माह पहले ही बेटी को जन्म दिया है। बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर के जन्म बाद अब काइली वापस अपनी पुरानी फिगर में लौट आई हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 वर्षीय काइली ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने प्रेमी ट्रैविस स्कॉट के साथ एक याट पर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में काइली गुलाबी रंग के वन पीस क्रिश्चयन डायर बाथिंग सूट में नजर आ रही हैं और उनके एक हाथ में फोन है। तस्वीर के कैप्शन में काइली ने 'एमआईए' लिखा है।

दूसरी तस्वीर में वह अपने प्रेमी के साथ याट पर बैठी दिख रही हैं जिसके कैप्शन में काइली ने 'बर्थडे बिहेवियर' लिखा है। वहीं, मंगलवार को उनकी बेटी के जन्म के पूरे तीन महीने हो गए। काइली ने लिखा, "मेरी प्यारी बेटी आज तीन महीने की हो गई।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन