1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल काइली जेनर पहली बार फोर्ब्स के कवर पेज आईं नजर

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल काइली जेनर पहली बार फोर्ब्स के कवर पेज आईं नजर

 Published : Jul 14, 2018 08:31 am IST,  Updated : Jul 14, 2018 08:32 am IST

टेलीविजन पर्सनैलिटी, मॉडल और उद्यमी काइली जेनर ने काफी कम उम्र में दुनियाभर के लोगों को अपनी खूबसूरत अदाकाओं का दीवाना बना दिया है। आज उनके चाहने वालों हर जगह पर मौजूद हैं। हाल ही में उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

Kylie Jenner- India TV Hindi
Kylie Jenner

लॉस एंजेलिस: टेलीविजन पर्सनैलिटी, मॉडल और उद्यमी काइली जेनर ने काफी कम उम्र में दुनियाभर के लोगों को अपनी खूबसूरत अदाकाओं का दीवाना बना दिया है। आज उनके चाहने वालों हर जगह पर मौजूद हैं। हाल ही में उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दरअसल बता दें कि काइली दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं में से एक बनने का गौरव हासिल करने के बाद अब फोर्ब्स के कवर पेज पर नजर आई हैं। 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रिपोर्ट में बताया गया कि जेनर ने फरवरी 2016 काइलीकॉस्मेटिक्स की स्थापना की थी।

उनकी कंपनी ने 63 करोड़ डॉलर का राजस्व अर्जित किया है। 20 वर्षीय मॉडल ने 90 करोड़ डॉलर की संपत्ति अर्जित करने में कामयाबी हासिल की है। यह पहली बार है कि काइली जेनर को फोर्ब्स की सूची में शामिल किया गया है। फोर्ब्स साल 2014 से यह सूची जारी कर रही है।

फोर्ब्स के साथ एक साक्षात्कार में काइली ने कहा कि वे हमेशा सौदर्य प्रसाधनों के प्रति आकर्षित थी, हालांकि इस क्षेत्र में उन्हें खुद से कुछ करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा, "जब मैं छठी कक्षा में थी, मैं बैंगनी रंग की आईशैडो लगाया करती थी। मेकअप से मुझे और अधिक आत्मविश्वास महसूस होता था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन