1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. लंबी ड्रेस नहीं संभाल पाईं और स्टेज पर गिर पड़ी लेडी गागा

लंबी ड्रेस नहीं संभाल पाईं और स्टेज पर गिर पड़ी लेडी गागा

 Written By: PTI
 Published : Jul 08, 2015 04:08 pm IST,  Updated : Jul 08, 2015 04:46 pm IST

लास एंजलिसः मोनाको में टोनी बेनेट के साथ प्रस्तुति देने के दौरान पॉप गायिका लेडी गागा अपने लंबे परिधान में ऐसे उलझीं कि वह मंच पर लड़खड़ाकर गिर पड़ीं। एस शोबिज के अनुसार, सल्ले दे

लंबी ड्रेस के कारण...- India TV Hindi
लंबी ड्रेस के कारण स्टेज पर गिर पड़ी लेडी गागा

लास एंजलिसः मोनाको में टोनी बेनेट के साथ प्रस्तुति देने के दौरान पॉप गायिका लेडी गागा अपने लंबे परिधान में ऐसे उलझीं कि वह मंच पर लड़खड़ाकर गिर पड़ीं।

एस शोबिज के अनुसार, सल्ले दे इतियोले में जब 29 वर्षीय गायिका अपने साथी कलाकार बेनेट के साथ प्रस्तुति दे रही थीं तभी वह वहां मौजूद भीड़ के सामने औंधे मुंह गिर पड़ीं।

कार्यक्रम के दौरान लिए गए वीडियो में गागा लंबा परिधान पहने हुए दिख रही थीं और बेनेट के साथ साथ एनिथिंग गोज गीत गा रही थीं। वह मंच पर चल रही थीं और अपने लंबे परिधान में उलझकर घुटनों के बल गिर पड़ीं।

वह बुरी तरह जख्मी नहीं हुईं। वह तुरंत खड़ी हो गईं और पीछे आकर गाना जारी रखा, मानो जैसे कुछ हुआ ही न हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन