1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. नहीं रहे माइकल जैकसन के पिता

नहीं रहे माइकल जैकसन के पिता

 Published : Jun 28, 2018 03:06 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 03:06 pm IST

दुनियाभर में अपनी खास पहचान हासिल करने वाले दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन का हाल ही में निधन हो गया। दरअसल वह काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इसी की वजह से अब उनका निधन हो गया।

jo- India TV Hindi
jo

लॉस एंजेलिस: दुनियाभर में अपनी खास पहचान हासिल करने वाले दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन का हाल ही में निधन हो गया। दरअसल वह काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इसी की वजह से अब उनका निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, जो का बुधवार को लॉस वेगस के मरणासन्न रोगियों के अस्पताल में निधन हो गया। माइकल जैक्सन के एस्टेट ने बयान जारी कर जो जैक्सन के निधन की पुष्टि की।

इस्टेट के सह-संचालक जॉन ब्रांका और जॉन मैकक्लेन ने बयान में कहा, "हम मिस्टर जैक्सन के निधन की खबर से दुखी हैं और मिसेज कैथरीन जैक्सन और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।" उन्होंने कहा, "हमने हाल के वर्षो में उनके साथ बेहतरीन संबंध बनाएं और वह बहुत याद आएंगे।"

जो जैक्सन का निधन अपने बेटे माइकल जैक्सन की पुण्यतिथि के दो दिन बाद हुआ। जो के पोते ताज जैक्सन ने भी ट्वीट कर उनकी मौत की पुष्टि की। जो जैक्सन ने 'जैक्सन फाइव' बैंड की स्थापना की थी। इस बैंड के सदस्यों में जो के बेटे जैकी, टिटो, जर्माइन, मार्लोन और माइकल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन