1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. माईली सायरस ने प्रेमी कोडी सिंपसन का मेकअप किया

माईली सायरस ने प्रेमी कोडी सिंपसन का मेकअप किया

 Published : Apr 12, 2020 11:59 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 12:02 am IST

कोडी और माईली पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

माईली सायरस ने प्रेमी...- India TV Hindi
माईली सायरस ने प्रेमी कोडी सिंपसन का मेकअप किया

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी गायिका माईली सायरस ने कोरोनावायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के बीच अपने प्रेमी कोडी सिंपसन का मेकअप किया। 27 वर्षीय डिज्नी स्टार ने शनिवार रात अपने मालिबु (कैलिफोर्निया) स्थित घर पर आस्ट्रेलियाई गायक बॉयफ्रेंड का मेकओवर किया।

गायक ने फिर एक वीडियो साझा किया जिसमें माईली उनके मेकओवर पर काम कर रही हैं जबकि बैकग्राउंड में ईडीएम म्यूजिक बज रहा है।

क्लिप में कोडी की पलकों पर ग्लिटकोडी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मेकअप फ्री सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'बिफोर' (पहले) लिखा और इसके बाद उन्होंने श्वेत-श्याम तस्वीर पोस्ट की, जिसमें माईली उनके मुंह पर लिपस्टिक लगा रही हैं।

ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए माईली ने सावधानी से गायक की बरौनियों पर मस्कारा लगाया। कोडी और माईली पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन