1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. पीटर जैक्सन की फिल्म 'मोर्टल इंजन्स' अमेरिका से पहले भारत में होगी रिलीज

पीटर जैक्सन की फिल्म 'मोर्टल इंजन्स' अमेरिका से पहले भारत में होगी रिलीज

 Written By: IANS
 Published : Nov 19, 2018 10:55 am IST,  Updated : Nov 19, 2018 10:55 am IST

फिल्मकार पीटर जैक्सन की फिल्म 'मोर्टल इंजन्स' भारत में अमेरिका से एक सप्ताह पहले सात दिसंबर को रिलीज होगी

मोर्टल इंजन्स- India TV Hindi
मोर्टल इंजन्स

नई दिल्ली: फिल्मकार पीटर जैक्सन की फिल्म 'मोर्टल इंजन्स' भारत में अमेरिका से एक सप्ताह पहले सात दिसंबर को रिलीज होगी। 

एक बयान में कहा गया कि यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल इंडिया भारत में इस फिल्म को लेकर आ रही है। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। 

फिल्म की पटकथा जैक्सन ने फ्रान वाल्श और फिलिपा बोयेंस के साथ मिलकर लिखी है। क्रिश्चन रिवर्स निर्देशित 'मोर्टल इंजन्स' फिलिप रीव की इसी नाम की लिखी किताब पर आधारित है। फिल्म में ह्यूगो वीविंग, हेरा हिल्मर, रॉबर्ट शीहान, रेनोन राफ्टेरी, लीला जॉर्ज और स्टीफन लैंग आदि कलाकार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन