1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. निक जोनस ने 'जुमांजी' के सीक्वल की शूटिंग पूरी की

निक जोनस ने 'जुमांजी' के सीक्वल की शूटिंग पूरी की

 Reported By: IANS
 Published : Apr 19, 2019 03:40 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 04:25 pm IST

अभिनेता और गायक निक जोनस ने फिल्म 'जुमांजी:वेलकम टू द जंगल' के सीक्वल की शूटिंग पूरी कर ली है।

Nick Jonas- India TV Hindi
Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता और गायक निक जोनस ने फिल्म 'जुमांजी:वेलकम टू द जंगल' के सीक्वल की शूटिंग पूरी कर ली है। निक ने ट्वीट किया, "शूटिंग पूरी हुई। एक और शानदार 'जुमांजी' एडवेंचर। आप सबके द्वारा इस साल के अंत में फिल्म देखे जाने का इंतजार नहीं कर सकता।" फिल्म के पिछले भाग में जोनस के साथ अभिनेताओं ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट और अभिनेत्री कैरेन गिलान ने काम किया था।

'जुमांजी:वेलकम टू द जंगल' 1995 में आई रॉबिन विलियम्स अभिनीत 'जुमांजी' का सीक्वल है।

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अभिनय के साथ-साथ गायन करियर पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने भाइयों के साथ 'सकर' और 'कूल' गाने लॉन्च किए।

Also Read:

कार्तिक आर्यन उदयपुर में 'लव आज कल 2' की कर रहे हैं शूटिंग, स्कूल यूनिफॉर्म में आए नज़र

सैफ अली खान: तैमूर बच्चा है, उसका पीछा मत करो

सलमान खान-आलिया भट्ट की 'इंशाअल्लाह' और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की बॉक्स-ऑफिस पर होगी भिड़ंत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन