1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ऑस्कर विनर एक्टर क्रिस्टोफर प्लमर का 91 साल की उम्र में निधन

ऑस्कर विनर एक्टर क्रिस्टोफर प्लमर का 91 साल की उम्र में निधन

 Written By: IANS
 Published : Feb 06, 2021 11:38 am IST,  Updated : Feb 06, 2021 11:38 am IST

प्लमर को 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' में कैप्टन वॉन ट्रैप की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

Christopher Plummer dies at age of 91 - India TV Hindi
क्रिस्टोफर प्लमर का 91 साल की उम्र में निधन    Image Source : INSTAGRAM: TARANADARSH

दिग्गज कनाडाई अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का 91 साल की आयु में निधन हो गया है। प्लमर को 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' में कैप्टन वॉन ट्रैप की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने फिल्म 'बिगिनर्स' के लिए 2012 में ऑस्कर जीता था।

बीबीसी ने बताया कि रिपोर्टों के मुताबिक, प्लमर की कनेक्टिकट में घर पर शांतिपूर्वक मृत्यु हो गई। उनके अंतिम क्षणों में उनकी पत्नी एलेन टेलर मौजूद थी। उनके लंबे समय के दोस्त और 46 साल से उनके प्रबंधक रहे लू पिट ने "उन्हें एक असाधारण व्यक्ति के रूप में याद किया, जो अपने पेशे से बहुत प्यार करते थे और सम्मान करते थे।"

पिट ने कहा, "वह एक राष्ट्रीय निधि थे जो अपनी कनाडाई जड़ों से गहराई से जुड़े हुए थे। अपनी कला और मानवता के माध्यम से, उन्होंने हम सबके दिलों को छुआ। वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन