1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. पॉल वॉकर की बेटी ने साझा कीं दिल को छू जाने वाली तस्वीर

पॉल वॉकर की बेटी ने साझा कीं दिल को छू जाने वाली तस्वीर

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2015 04:46 pm IST,  Updated : Apr 23, 2015 05:19 pm IST

लॉस एंजेलिस: दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता पॉल वॉकर की बेटी मेडॉव ने दिल को छू लेने वाली कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे अपने पिता के साथ बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वेबसाइट 'मिरर

पॉल वॉकर की बेटी ने...- India TV Hindi
पॉल वॉकर की बेटी ने साझा कीं कुछ पूरानी यादें

लॉस एंजेलिस: दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता पॉल वॉकर की बेटी मेडॉव ने दिल को छू लेने वाली कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे अपने पिता के साथ बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 16 वर्षीया मेडॉव ने संगीत महोत्सव कोचेला से लौटने के बाद पिता के साथ वाली तस्वीरें साझा कीं।

महोत्सव में उन्होंने अपने पिता के साथी कलाकारों विन डीजल और एल्सा पाटकी के साथ भी तस्वीरें साझा की थीं। वाकर की मौत से पहले मेडॉव दो सालों तक उनके साथ रही थी।

Paul Walker daughter

अब वह अपनी मां रेबेका स्टीरियो के साथ रहती हैं। वह अपने परिवार के साथ पिछले सप्ताह अपने पिता की आखिरी फिल्म 'फ्यूरियस 7' का प्रीमियर में भी शामिल हुई थीं।

Paul Walker

वाकर की मौत नवंबर 2013 में एक कार दुर्घटना में हुई थी, जब उनकी फिल्म निर्माणाधीन थी। वाकर की मौत के बाद फिल्म में उनकी शेष भूमिका उनके भाई कोडी ने निभाई।

उन्होंने कहा, "वाकर को इस फिल्म पर गर्व होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन