1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. पेरिस बहुत रोमांटिक शहर है, लिप-लॉक की परंपरा का हो सकता है अंत

पेरिस बहुत रोमांटिक शहर है, लिप-लॉक की परंपरा का हो सकता है अंत

 Written By: IANS
 Published : Aug 08, 2016 11:17 am IST,  Updated : Aug 08, 2016 11:17 am IST

फ्रांस की राजधानी पेरिस ने शहर में सिरीन सीन नदी पर बने पुलों की अपेक्षा शहर में रहने वाले जोड़ों के लिप-लॉक प्यार के तरीके इजहार को ज्यादा तरजीह दी है।

paris
- India TV Hindi
paris

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस ने शहर में सिरीन सीन नदी पर बने पुलों की अपेक्षा शहर में रहने वाले जोड़ों के लिप-लॉक प्यार के तरीके इजहार को ज्यादा तरजीह दी है। हालिया ताला लगाने की लोकप्रिय परंपरा इसके पुलों को बर्बाद कर रही है और प्यार के इस शहर में यह एक अनोखे प्रयास के तहत इस परंपरा को अंत की तरफ ले जाती दिख रही है।

इसे भी पढ़े:-

एक समाचार के मुताबिक, फ्रांस और ब्रिटेन में इस अभियान 'लव लॉक' पर लगाम लगाने के लिए, पर्यटकों से दूसरे तरीके से अपने प्यार का इजहार करने को कहा जा रहा है। राजधानी फ्रांस के पहले उपनगर अध्यक्ष ब्रूनो जुलियार्ड ने रविवार को कहा, "पेरिस बहुत रोमांटिक शहर है, खास तौर पर सेनी नदी और उस पर बने पुल के आसपास का इलाका, लेकिन हमें अपने विरासत को बचाना है।" इस अभियान में सीन नदी पर बने सबसे पुराने पुल पोंट न्यूफ पर सर्वाधिक ध्यान दिया जा रहा है।

साल 2014 में पोंट डि आर्ट्स के एक पुल को बाड़ लगाकर बचाया गया। दूसरा पोंट न्यूफ पर बना पुल प्रेमी जोड़ों लगाए गए लव लॉक की वजह से ढह गया। बाद में पेरिस के अधिकारियों ने करीब 70 टन वजन के तालों को हटवाया। लोगों की तारों तक पहुंच रोकने के लिए कांच की दीवारों का इस्तेमाल किया गया। इस प्रथा की शुरुआत कब हुई पता नहीं है, पर कुछ लोगों का कहना है कि इसका प्रचलन साल 2008 के उपन्यास 'आई वांट यू' से हुआ। इसमें वर्णित है कि फ्रेडिको मोक्सिया ने अपने प्यार के इजहार में रोम के पुल में ताला लगाया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन