1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी 'We Can Be Heroes' का टीजर जारी, अलग लुक में नज़र आई एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी 'We Can Be Heroes' का टीजर जारी, अलग लुक में नज़र आई एक्ट्रेस

 Published : Nov 20, 2020 09:33 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 09:33 am IST

इस मूवी को रॉबर्ट रॉड्रिगेज ने डायरेक्ट किया है। ये नए साल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी 'We Can Be Heroes' का टीजर जारी Image Source : TWITTER

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक हॉलीवुड मूवी में नज़र आने वाली हैं, जिसका नाम 'वी कैन भी हीरोज' है। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म का टीजर शेयर किया है, जिसमें वो अलग लुक में नज़र आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा भले ही इस टीजर में बहुत कम समय के लिए नज़र आई हैं, लेकिन उनके अलग लुक ने सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने अच्छा वक्त बिताया। इन सुपरकिड्स की नेमेसिस बनकर अच्छा लगा। आपको क्या लगता है कि कौन जीतेगा?"

PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा ने 'वी कैन बी हीरोज' से अपना पहला लुक किया शेयर

इस मूवी को रॉबर्ट रॉड्रिगेज ने डायरेक्ट किया है। ये नए साल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

बता दें कि इस मूवी के अलावा प्रियंका जल्द ही मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू जैसी मूवीज में भी नज़र आएंगी। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर का भी हिस्सा हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन