1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में गूंजने वाली है किलकारियां, जेठानी सोफी टर्नर बनने वाली हैं मां

प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में गूंजने वाली है किलकारियां, जेठानी सोफी टर्नर बनने वाली हैं मां

 Published : Feb 13, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 06:37 pm IST

सोफी टर्नर और जो जोनस ने पिछले साल शादी की थी।

sophie turner pregnant- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा, जो जोनस, सोफी टर्नर और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' टीवी शो में सान्सा स्टार्क का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सोफी टर्नर जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि प्रियंका के पति निक जोनस के तीन भाई हैं। उनका म्यूजिक बैंड बेहद पॉपुलर है। निक के बड़े भाई जो और सोफी ने पिछले साल ही घरवालों और करीबियों के सामने एक-दूसरे का हाथ थामा था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोफी टर्नर (23) चार महीने की प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने घरवालों को बच्चे की खुशखबरी सुनाई। हालांकि, अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

पेजसिक्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में आयोजित हुए ग्रैमी अवॉर्ड में इन दोनों ने साथ में शिरकत की, इसके कुछ दिनों बाद इन्हें लंदन में देखा गया जहां सोफी एक ढीले-ढाले स्वेटशर्ट में नजर आईं।

सोफी और जो जोनस ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के बाद साल 2019 के मई में लॉस वेगास में अचानक एक-दूसरे संग शादी कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था।

कार्तिक आर्यन के सामने बच्चे ने सारा अली खान को बोला 'भाभी' तो एक्ट्रेस ने दिया ये फनी रिएक्शन

बता दें कि सोफी टर्नर ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में सान्सा स्टार्क का रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई थी। वहीं, जो जोनस (30) की बात करें तो कुछ दिनों पहले उन्होंने निक और केविन के साथ मिलकर 'वॉट ए मैन गॉट डू' वीडियो बनाया, जिसमें प्रियंका भी नज़र आई थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन