1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी को इस तरह दी सगाई की शुभकामनाएं

प्रियंका चोपड़ा ने मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी को इस तरह दी सगाई की शुभकामनाएं

 Published : Nov 28, 2017 04:53 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 04:53 pm IST

प्रिंस हैरी ने अपनी प्रेमिका और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल संग सगाई कर ली है। अब इन दोनों की जिंदगी में आई इस खुशी के पल के लिए बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने मेगन को बधाई दी है। प्रिंस और मेगन की सगाई के बारे में घोषणा होते ही प्रियंका...

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

मुंबई: हाल ही में ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अपनी प्रेमिका और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल संग सगाई कर ली है। अब इन दोनों की जिंदगी में आई इस खुशी के पल के लिए बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने मेगन को बधाई दी है। प्रिंस और मेगन की सगाई के बारे में घोषणा होते ही प्रियंका ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। प्रियंका ने जोड़े के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने ट्वीट किया, "मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी को बधाई। मेग तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तुम हमेशा सर्वश्रेष्ठ की हकदार हैं। हमेशा मुस्कुराती रहो।"

मार्केल को पहनाई गई सगाई की अंगूठी बेहद खास है क्योंकि इसमें प्रिंसेज डायना के संग्रह से भी 2 हीरे जड़े हैं। इस अंगूठी को खुद हैरी ने डिजाइन किया है, जिसमें तीन हीरे लगे हैं, जिनमे से दो उनकी मां के संग्रह से हैं, जबकि एक बोत्सवाना का हीरा है। बता दें कि मेगन मर्केल और प्रियंका चोपड़ा कथित तौर पर कुछ वर्ष पहले वार्षिक एले वुमेन इन टेलीविजन डिनर के दौरान मुलाकात के बाद दोस्त बन गए थे।

गौरतलब है कि प्रियंका पिछले कुछ वक्त से अपनी हॉलीवुड फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। फिलहाल वह क्वाटिंको के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह अन्य दो हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन