1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मोटापे की खिल्ली उड़ाने वालों को रिहाना ने दिया करारा जवाब

मोटापे की खिल्ली उड़ाने वालों को रिहाना ने दिया करारा जवाब

 Published : Jun 06, 2017 06:50 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 06:50 pm IST

रिहाना उस समय बेहद गुस्सा हो गईं जब उनके शरीर को लेकर मजाक उड़ाया गया। लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया जो उनका मजाक बना रहे हैं, इसके एक स्पोर्ट राइटर भी शामिल हैं, जो गायिका को 'मोटी' कहने पर निलंबित कर दिए गए थे।

rihanna- India TV Hindi
rihanna

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर रिहाना उस समय बेहद गुस्सा हो गईं जब उनके शरीर को लेकर मजाक उड़ाया गया। लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया जो उनका मजाक बना रहे हैं, इसके एक स्पोर्ट राइटर भी शामिल हैं, जो गायिका को 'मोटी' कहने पर निलंबित कर दिए गए थे। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाना ने सोमवार को इंस्टाग्राम के जरिए शरीर का मजाक उड़ाने वालों को जवाब दिया।

उन्होंने हिपहॉप गायक गुच्ची मेन का जिक्र किया। गायिका ने गायक का 2007 में ली गई एक तस्वीर शेयर की और साथ ही उनकी मौजूदा तस्वीर शेयर की जिसमें वह पतले नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "अगर आप मेरे 2007 के गुच्ची मेन को संभाल नहीं सकते तो फिर आप 2017 गुच्ची मेन को डिजर्व नहीं करते।" रिहाना का यह पोस्ट वेबसाइट पर प्रकाशित हुए उस लेख के कुछ दिनों बाद आया है, जिसके शीर्षक में लिखा था, "क्या रिहाना मोटापे को नया हॉट ट्रेंड बनाने जा रही है?"

इस लेख में लेखक क्रिस स्पेग्स स्पाग्नुओलो ने लिखा था कि वह ऐसी नजर आ रही हैं, जैसे उन्होंने सूमो सूट पहन रखा हो। बार्स्टूल स्पोर्ट्स के संस्थापक डेविड पोर्थी ने वेबसाइट पर जारी अपने बयान में कहा कि स्पेग्स को निलंबित कर दिया गया है और लेख को हटा दिया गया है, लेकिन सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें लगा कि यह मजेदार नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन