1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बेयोंसे के लिए नहीं है रिहाना का गीत

बेयोंसे के लिए नहीं है रिहाना का गीत

 Written By: IANS
 Published : Mar 30, 2015 03:56 pm IST,  Updated : Mar 30, 2015 04:00 pm IST

लॉस एंजेलिस:पॉप स्टार रिहाना की टीम ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि उनका नया गाना 'बिच बेटर हैव माई मनी' में गायिका बेयोंसे नॉल्स को निशाना बनाया गया है।

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस:पॉप स्टार रिहाना की टीम ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि उनका नया गाना 'बिच बेटर हैव माई मनी' में गायिका बेयोंसे नॉल्स को निशाना बनाया गया है। बीते सप्ताह गाने के जारी होने के बाद से खबरें आ रही थीं कि बेयोंसे ने गाना सुनने के बाद कहा कि गीत के बोल उनकी ओर इशारा करते हैं।

एक सूत्र ने बताया कि बेयोंसे के पति जे जेड ने पत्नी के साथ लॉस एंजेलिस जाने के लिए रिहाना की कार उधार ली थी और रेहाना के गाने की पंक्तियां 'योर वाइफ इन बैकसीट ऑफ माई ब्रांड न्यू फॉरेन कार' उन्हीं के लिए है।

उधर, वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, रेहाना की टीम ने इन घटनओं को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें मनगढंत कहानियां करार दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।