1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सलमा हयाक सेल्फी पर रोक के पक्ष में

सलमा हयाक सेल्फी पर रोक के पक्ष में

 Written By: IANS
 Published : May 25, 2015 06:47 pm IST,  Updated : May 26, 2015 09:24 am IST

कान्सः अभिनेत्री सलमा हयाक का मानना है कि 'अब और सेल्फी नहीं' का नियम बन जाए, तो रेड कापरेट के लिए अच्छा होगा। कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव 2015 के आयोजकों ने सेलिब्रिटीज से फिल्मोत्सव में शामिल

सलमा हयाक सेल्फी पर...- India TV Hindi
सलमा हयाक सेल्फी पर रोक के पक्ष में

कान्सः अभिनेत्री सलमा हयाक का मानना है कि 'अब और सेल्फी नहीं' का नियम बन जाए, तो रेड कापरेट के लिए अच्छा होगा। कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव 2015 के आयोजकों ने सेलिब्रिटीज से फिल्मोत्सव में शामिल होने के दौरान अपने फोन से सेल्फी खींचने से बचने के लिए कहा है। हयाक ने रेड कारपेट पर सेल्फी पर रोक लगाए जाने के विचार का समर्थन किया है।

वेबसाइट 'हॉलीवुड रिपोर्टरडॉट कॉम' ने हयाक के हवाले से कहा, "हर चीज का एक वक्त होता है। कान्स जादू भरा है। यह एक खास जगह है और इसमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मौजूद रहना जरूरी है। यह जरूरी है कि यह एक्सक्लूसिव हो। और सेल्फी नहीं।"

हयाक की समकालीन अभिनेत्रियों ने भी सेल्फी पर प्रतिबंध के विचार का समर्थन किया है।

अभिनेत्री ऐमी पोएहलेर ने कहा, "यह अद्भुत है कि इन दिनों कैसे लोगों को अपना चेहरा देखना और इसे दिखाना कितना ज्यादा पसंद है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन