1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. स्कारलेट जोहानसन ने दिखाया अपनी पीठ पर बना टैटू

स्कारलेट जोहानसन ने दिखाया अपनी पीठ पर बना टैटू

 Written By: IANS
 Published : Nov 07, 2019 02:12 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 02:12 pm IST

स्कारलेट जोहानसन एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान अपनी पीठ पर बने एक बड़े टैटू को शान से दिखातीं नजर आईं।

scarlett johansson- India TV Hindi
स्कारलेट जोहानसन Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान अपनी पीठ पर बने एक बड़े टैटू को शान से दिखातीं नजर आईं। दरअसल अभिनेत्री ने स्ट्रैपलेस ड्रेस पहन रखा था, जिससे उनका टैटू साफ नजर आ रहा था। मिरर डॉट को डॉट यूके की र्पिोट के अनुसार, हॉलीवुड अभिनेत्री ने पर्ल पिक और चटख बैंगनी रंग की ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें उनके पीठ के निचले हिस्से में बना बड़ा फ्लोरल टैटू नजर आ रहा था।

अभिनेत्री ने अपनी ड्रेस के साथ एक मोटी बेल्ट पहनी थी, जिससे उनका लुक और भी बेहतरीन लग रहा था।

मैरी क्लेयर के अनुसार, अभिनेत्री ने ये टैटू अपनी तीन वर्षीय बेटी रोज के लिए बनवाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन