1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'बेवॉच' की अदाकारा निकोल ने स्कॉट पर लगाया यौन दुर्व्यवहार का आरोप

'बेवॉच' की अदाकारा निकोल ने स्कॉट पर लगाया यौन दुर्व्यवहार का आरोप

 Published : Jan 29, 2018 03:13 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 03:13 pm IST

हाल ही में 'बेवॉच' की कलाकार निकोल इगर्ट ने अभिनेता और निर्देशक स्कॉट बियो पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। निकोल ने कहा कि उस वक्त वह नाबालिग थीं जबकि स्कॉट ने इन आरोपों से इनकार किया है।

nicole- India TV Hindi
nicole

लॉस एंजेलिस: पिछले कुछ वक्त से फिल्मी हस्तियों अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर खुलकर सामने आ रही हैं। अब हाल ही में 'बेवॉच' की कलाकार निकोल इगर्ट ने अभिनेता और निर्देशक स्कॉट बियो पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। निकोल ने कहा कि उस वक्त वह नाबालिग थीं जबकि स्कॉट ने इन आरोपों से इनकार किया है। निकोल ने स्कॉट के साथ व्यंग्य आधारित शो 'चार्ल्स इन चार्ज' में काम किया था जो 1984 से 1990 के बीच प्रसारित होता था। इन दोनों कलाकारों ने 1980 के बीच एक-दूसरे को डेट भी किया था।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, निकोल ने ट्विटर पर यह आरोप लगाए। उन्होंने एक ट्विटर उपयोगकर्ता से कहा कि स्कॉट से पूछें कि जब वह नाबालिग थीं तो स्कॉट के घर के गैराज में क्या हुआ था। इसके बाद उन्होंने खुद को एक यौन दुराचार से पीड़ित बताते हुए कहा कि यह तब हुआ था, जब मेरी उम्र14 से 17 साल के बीच थी।

उन्होंने एक उपयोगकर्ता से सवाल करते हुए कहा, "14 साल की उम्र में उनका मुझे छूने से क्या मतलब है?" इसकी प्रतिक्रिया में स्कॉट की पत्नी रेनी बियो ने कहा कि उनकी कानूनी टीम ने निकोल को दो नोटिस सौंपे थे। वहीं दूसरी ओर स्कॉट भी इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन