1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का सीजन-4 ज्यादा डरावना होगा : जो कीरी

'स्ट्रेंजर थिंग्स' का सीजन-4 ज्यादा डरावना होगा : जो कीरी

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2020 06:35 pm IST,  Updated : May 03, 2020 06:42 pm IST

कीरी सीरीज में स्टीव हैरिंगटन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

'स्ट्रेंजर थिंग्स' का...- India TV Hindi
'स्ट्रेंजर थिंग्स' का सीजन-4 ज्यादा डरावना होगा : जो कीरी

लॉस एंजेलिस: हॉरर वेब टीवी सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के स्टार जो कीरी का कहना है कि इसका आगामी चौथा सीजन ज्यादा 'डार्क, डरावना और शानदार' होगा।

'डिजिटलस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, फिलहाल कोरोनावायरस महामारी के कारण नेटफ्लिक्स के सीरीज पर काम रुका हुआ है। टोटल फिल्म को दिए साक्षात्कार में कीरी ने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि इंतजार का फल मीठा होगा।

कीरी ने कहा, "यह शानदार है। डफर भाइयों ने वास्तव में ऐसा फिर किया है। मुझे लगता है कि इस साल और मैं जानता हूं कि मैं हर साल यही कहूंगा कि यह पिछले साल के मुकाबले ज्यादा डरावना बनने वाला है क्योंकि पिछले साल यह काफी डार्क था।"

कीरी सीरीज में स्टीव हैरिंगटन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन