1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. OMG! जस्टिन बीबर संग सेलेना गोमेज के रोमांस से नाराज हुईं मां

OMG! जस्टिन बीबर संग सेलेना गोमेज के रोमांस से नाराज हुईं मां

 Published : Jan 15, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 03:08 pm IST

सेलेना गोमेज और जस्टिन बीबर एक बार फिर से साथ आ गए हैं। जहां एक ओर इनके इस खबर से बेहद खुश हैं कि वहीं दूसरी ओर सेलेना की मां मैंडी टीफी काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि वह अपनी बेटी के एक बार फिर जस्टिन बीबर के साथ होने से खुश नहीं हैं।

selena- India TV Hindi
selena

लॉस एंजेलिस: सिंगर सेलेना गोमेज और जस्टिन बीबर एक बार फिर से साथ आ गए हैं। जहां एक ओर इनके इस खबर से बेहद खुश हैं कि वहीं दूसरी ओर सेलेना की मां मैंडी टीफी काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि वह अपनी बेटी के एक बार फिर जस्टिन बीबर के साथ होने से खुश नहीं हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, गोमेज की मां ने वेबसाइट 'गॉसिप कॉप' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी मशहूर बेटी सेलेना के बारे में खुलकर बात की है।

टीफी का कहना है कि वह अपनी बेटी सेलेना गोमेज का जस्टिन बीबर के साथ रोमांस करने से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, "जब तक सेलेना खुश, सुरक्षित और स्वस्थ है, वह जैसे चाहे अपनी जिंदगी जी सकती है।“

उन्होंने आगे कहा, “वह 25 साल की है और जानती है कि उसके लिए क्या बुरा है। मैं उस पर नियंत्रण नहीं रख सकती।" टीफी ने कहा, "सेलेना बालिग है और अपने फैसले खुद ले सकती है।" गौरतलब है कि जस्टिन और सेलेना पिछले दिनों अपनी ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। हालांकि अब खबर है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है और दोनों फिर से साथ आ गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन