1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ..जब कान्स प्रमुख मजाक के बाद जानने पहुंचे एलन का मिजाज

..जब कान्स प्रमुख मजाक के बाद जानने पहुंचे एलन का मिजाज

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2016 08:29 pm IST,  Updated : May 13, 2016 08:29 pm IST

कान्स फिल्मोत्सव के प्रमुख थियरी फ्रेमॉक्स फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह में फ्रांसीसी कमेडियन लौरेंट लफिते के दुष्कर्म संबंधी मजाक पर दिग्गज फिल्म निर्देशक वूडी एलन का ख्याल कर इतना फिक्रमंद हुए

a- India TV Hindi
a

पेरिस: कान्स फिल्मोत्सव के प्रमुख थियरी फ्रेमॉक्स फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह में फ्रांसीसी कमेडियन लौरेंट लफिते के दुष्कर्म संबंधी मजाक पर दिग्गज फिल्म निर्देशक वूडी एलन का ख्याल कर इतना फिक्रमंद हुए कि समारोह के तुरंत बाद एलन का मिजाज जानने सीधे उनके पास पहुंच गए। वूडी एलन (80) अपनी फिल्म 'कैफे सोसायटी' का प्रचार करने के लिए कान्स में हैं। समारोह के दौरान लौरेंट ने एक मजाक किया, जिसने एलन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की ओर इशारा किया।

इसे भी पढ़े:- इस क्रिकेटर ने की बॉलीवुड के बैडमैन के साथ कॉमेडी, फिल्म होगी कांस में प्रदर्शित

एलन ने फ्रेमॉक्स को बतयाा कि वह वास्तव में 'चिढ़ पैदा करने वाले' हास्य के प्रशंसक हैं। उन्होंने गुरुवार को उनकी फिल्म 'कैफे सोसायटी' के लिए रखे लंच पर वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' को बताया कि वह बोलने की स्वतंत्रता के समर्थक हैं और इसलिए उस मजाक को दिल पर नहीं लिया।

एलन बेटे रोनन फरे के एक उस लेख के बाद फिर से सुर्खियों में जिसमें उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया है कि उनकी बहन डायलिन फरे के पिता एलन वूडी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बावजूद मीडिया ने उन पर दबाव नहीं बनाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन