लंदन: संगीत बैंड 'वन डायरेक्शन' के पूर्व सदस्य जाएन मलिक का पहला एकल गाना 'आई वोंट माइंड' जारी होने के बाद बैंड के हजारों प्रशंसकों ने ट्विटर पर उनका अनुसरण करना छोड़ दिया है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, संगीत साझा करने वाले मंच साउंडक्लाउन पर जाएन के पहले गाने का कच्चा संस्करण जारी किए जाने के बाद उनके ट्विटर प्रशंसकों की संख्या 50,000 तक घट गई।
जाएन ने करीब एक सप्ताह पहले बैंड से अलग होने की घोषणा की थी और कहा था कि वह 22 साल के एक सामान्य युवक की जिंदगी जीना चाहते हैं। उसके तुरंत बाद उन्होंने 'आई वोंट माइंड' गाना जारी किया।
हालांकि प्रशंसकों की संख्या 50,000 तक घटने के बावजूद अब भी जाएन के ट्विटर पर 1.46 करोड़ प्रशंसक हैं।