1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जाएन मलिक ने 'वन डायरेक्शन' से नाता तोड़ा

जाएन मलिक ने 'वन डायरेक्शन' से नाता तोड़ा

 Written By: IANS
 Published : Mar 27, 2015 07:15 pm IST,  Updated : Mar 31, 2015 05:24 pm IST

लंदन: गायक जाएन मलिक ने घोषणा की है कि वह संगीत बैंड 'वन डायरेक्शन' से अलग हो रहे हैं, क्योंकि वह चकाचौंध भरी दुनिया से दूर एक सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट

- India TV Hindi

लंदन: गायक जाएन मलिक ने घोषणा की है कि वह संगीत बैंड 'वन डायरेक्शन' से अलग हो रहे हैं, क्योंकि वह चकाचौंध भरी दुनिया से दूर एक सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 22 वर्षीय जाएन ने बीते सप्ताह बैंड के वर्ल्ड टूर में भी शामिल होने से मना कर दिया था।

जाएन ने एक बयान में कहा, "मुझे 'वन डायरेक्शन' ने जिंदगी में उससे कहीं ज्यादा दिया, जितना मैंने सोचा था। लेकिन पांच साल बाद, अब मुझे लगता है मुझे बैंड छोड़ देना चाहिए। मैं अपने प्रशंसकों से क्षमा चाहता हूं, यदि मैंने उनको निराश किया, लेकिन मुझे वही करना है, जो मुझे सही लगता है।"

उन्होंने कहा, "मैं बैंड छोड़ रहा हूं, क्योंकि मैं एक 22 साल के सामान्य युवक की जिंदगी जीना चाहता हूं, जो घर पर आराम भी कर सके और चकाचौंध से दूर व्यक्तिगत जीवन का आनंद भी ले सके। हां मैं जानता हूं कि लुईस, लियाम, हैरी और निएल जीवन भर मेरे दोस्त रहेंगे और वे हमेशा विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैंड का दर्जा बरकरार रखेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन