Monday, March 16, 2026
Advertisement

Badhai Do Movie Review: हंसी-हंसी में संवेदनशील मुद्दे को समझा गई 'बधाई दो'

India TV Entertainment Desk Published : Feb 11, 2022 12:09 pm IST, Updated : Feb 12, 2022 08:58 pm IST

Badhai Do Movie Review In Hindi: एक बार फिर भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की जोड़ी साथ नजर आई है। 'बधाई दो' में दोनों ने सवंदेनशील किरदार को निभाया है।

Badhai Do Movie Review In Hindi- India TV Hindi
Photo: INSTA/JUNGLEEPICTURES

बधाई दो मूवी पोस्टर

  • फिल्म रिव्यू: 'बधाई दो'
  • स्टार रेटिंग: 4 / 5
  • पर्दे पर: FEB 11, 2022
  • डायरेक्टर: हर्षवर्धन कुलकर्णी
  • शैली: ड्रामा-कॉमेडी

Badhai Do Movie Review In Hindi: कोरोना की तीसरी लहर के कारण इस साल फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। साथ ही सिनेमाघरों में भी अब फिल्म रिलीज होने लगी हैं। शुक्रवार को बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज की गई हैं। इसमें से एक है- राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की 'बधाई दो'। साल 2018 में 'बधाई हो' आई थी जिसे नेशनल अवार्ड भी मिला था। बताया जा रहा है कि यह फिल्म उसकी सीक्वल है।

'बधाई दो' के ट्रेलर को देखने के बाद पता चल चुका था कि फिल्म की कहानी क्या है। फिल्म में गे और लेस्बियन की कहानी है। इस विषय को लेकर भी पहले भी हिंदी फिल्में आ चुकी हैं। मगर इस तरह से किसीने खुलकर कहानी को बयां नहीं किया था। 'बधाई दो' इस मुद्दे पर बेहतरीन तरीके से अपनी बात रखती नजर आ रही है।

'बधाई दो' की कहानी 

एट पीटी टीचर और पुलिस ऑफिसर फिल्म के मुख्य किरदार हैं। पीटी टीचर के रूप सुमि या भूमि पेडनेकर और शार्दुल (राजकुमार राव) एक पुलिस ऑफिसर बने हैं। ये दोनों ही समलैंगिक हैं। दोनों समाज के सामने अपनी सच्चाई लाने से डरते हैं। अपने परिवार-रिश्तेदार के शादी के दबाव को भी झेलते हैं। 

दोनों उत्तराखंड के ऐसे परिवारों से आते हैं, जहां वे अपनी सेक्शुएलिटी आजाद होकर जाहिर नहीं कर सकते हैं। अब ऐसे में दोनों के सामने चुनौतियों के सिवा कुछ नही हैं। अब शादी के दबाव से खुद को उबारने के लिए दोनों एक प्लान बनाते हैं। दोनों आपसी समझौता करने के बाद शादी के बंधन में बंध जाते हैं। उनको लगता है कि शादी करने से उनको राहत मिल जाएगी। मगर दोनों की समस्या और भी बढ़ जाती है।

अगर हम इस आधार पर बात करें तो फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखने का काम कर रही है। फिल्म में कॉमेडी और पंचलाइन का तगड़ा तड़का मिलने वाला है। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म को परिवार के साथ देखा जा सकता है।

निर्देशन और एक्टिंग
भूमि और राजकुमार पहली बार साथ नजर आए हैं। मगर दोनों के बीच में ट्यूनिंग अच्छी नजर आ रही है। दोनों दर्शकों को बांधे रखने में सफल दिख रहे हैं। समलैंगिक किरदार में दोनों फिट नजर आ रहे हैं। 

फिल्म के सपोर्टिंग कास्ट भूमि की पार्टनर चुम दरंग और राजकुमार राव के पार्टनर गुलशन देवैया इस फिल्म में आपको खुश कर सकते हैं। वहीं सीमा पाहवा, नितेश पांडे, शीबा चड्ढा आदि कलाकार भी निराश नहीं करने वाले हैं। हर्षवर्धन कुलकर्णी ने फिल्म 'बधाई दो' का निर्देशन किया है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें
Advertisement
Advertisement
Advertisement