1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अभिनेता गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने पहली बार गाया 'सैड सॉन्ग'

अभिनेता गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने पहली बार गाया 'सैड सॉन्ग'

 Written By: IANS
 Published : Jul 09, 2020 11:34 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 11:34 pm IST

गोविंदा के भांजे विनय आनंद एक 'सैड सॉन्ग' लेकर आए हैं। फैन्स को गाना बेहद पसंद आ रहा है।

vinay anand- India TV Hindi
विनय आनंद Image Source : INSTAGRAM/VINAYANAND786

अभिनेता और गायक गोविंदा के भांजे विनय आनंद इन दिनों लगातार म्यूजिक की दुनिया में सक्रिय नजर आ रहे हैं। अब वे एक 'सैड सॉन्ग' लेकर आए हैं। यह गाना उनकी कंपनी फ्लाइंग हॉर्सेस म्यूजिक इंटरटेंमेंट पर रिलीज की गई है। आनंद का गाना 'बेवफाई तेरी बन गई दुश्मन' के संगीतकार ज्योति आनंद हैं और गीतकार संजय कबीर हैं। गाने में विनय आनंद ने आवाज दी है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। उनके प्रशंसक इस गाने की खूब तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।

गाने को मिल रहे श्रोताओं के प्यार से विनय आनंद गदगद हैं और वे कहते हैं, "प्रेम में अक्सर ही वो वक्त आता है, जब दिल टूटता है। कुछ इसी स्थित को लेकर मैंने यह गाना बनाया है। यह विशुद्ध रूप से 'सैड सॉन्ग' है, जो लोगों को पसंद आ रही है।"

हिंदी फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया', 'लो मैं आ गया' जैसी फिल्मों से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले विनय आनंद बीते दिनों मस्ती भरा एक खूबसूरत गाना 'हरे कृष्णा हरे राम', गाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस गाने के जरिये आनंद अपने प्रशंसकों से जिंदगी पूरी जिंदादिली से बिताने को प्रेरित करते नजर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन