1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Video: आदित्य नाराण ने श्वेता अग्रवाल को पहनाई वरमाला तो अमिताभ बच्चन का आया रिएक्शन !

Video: आदित्य नाराण ने श्वेता अग्रवाल को पहनाई वरमाला तो अमिताभ बच्चन का आया रिएक्शन !

 Published : Dec 03, 2020 09:10 am IST,  Updated : Dec 03, 2020 09:10 am IST

आदित्य ने श्वेता को वरमाला पहनाते हुए वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

aditya narayan shweta agarwal varmala video with amitabh bachchan reaction- India TV Hindi
आदित्य नाराण के वरमाला पहनाने के बाद अमिताभ बच्चन का आया रिएक्शन !   Image Source : INSTAGRAM: @ADITYANARAYANOFFICIAL

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल से शादी कर ली है। हमेशा के लिए एक-दूजे के होने के बाद आदित्य ने सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि उनके इस वीडियो पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन चौंकाने वाला है। 

दरअसल, आदित्य ने श्वेता को वरमाला पहनाते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें जब आदित्य, श्वेता को वरमाला पहनाने लगते हैं तो वहां मौजूद लोग श्वेता को गोद में उठा लेते हैं। इसके बाद आदित्य के दोस्त भी उन्हें गोद में उठाते हैं और काफी मशक्कत के बाद वो श्वेता को वरमाला पहनाने में कामयाब हो जाते हैं। 

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी का रिसेप्शन, गोविंदा और भारती सिंह सहित ये सेलेब्स हुए शामिल

इसके बाद इस एडिट किए गए वीडियो में आदित्य के दोस्तों ने अमिताभ बच्चन का रिएक्शन भी डाल दिया है। इस वीडियो को आदित्य के खास दोस्तों ने शेयर किया है। आदित्य के दोस्तों ने अमिताभ की फिल्म लक्ष्य के एक सीन को एडिट करके लगा दिया है। 

बता दें कि शादी के बाद आदित्य और श्वेता की रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें गोविंदा और कॉमेडियन भारती सिंह सहित तमाम सेलेब्स शामिल हुए। वेडिंग रिसेप्शन के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वेडिंग रिसेप्शन में आदित्य ने ब्लैक कलर का सूट पहना तो श्वतेा लाल रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं।

आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन