1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ ने लॉकडाउन में लिखा था 'नेहू द व्याह' गाना, शादी के 2 महीने बाद पति रोहनप्रीत सिंह को लेकर कह दी ये बात

नेहा कक्कड़ ने लॉकडाउन में लिखा था 'नेहू द व्याह' गाना, शादी के 2 महीने बाद पति रोहनप्रीत सिंह को लेकर कह दी ये बात

 Written By: IANS
 Published : Dec 17, 2020 10:52 am IST,  Updated : Dec 17, 2020 10:52 am IST

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की मुलाकात इसी गाने के सेट पर हुई थी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। उन्होंने 24 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली।

neha kakkar rohanpreet singh- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ ने अपने गाने 'नेहू द व्याह' को लेकर किया खुलासा Image Source : INSTAGRAM: NEHAKAKKAR

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का कहना है कि उन्होंने एक आशावादी दिमाग के साथ अपना नवीनतम गीत 'नेहू दा व्याह' लिखा। उन्होंने इस बात की कभी कल्पना नहीं की कि गीत उनके जीवन में सच शामिल हो जाएगा। 'नेहू दा व्याह' में दिखाई दे रहे गायक रोहनप्रीत से नेहा ने शादी कर ली। गाने के रीलीज होने के बाद से इस गीत पर 400,000 से अधिक रील बन गया है।

उन्होंने कहा, "लॉकडाउन के दौरान एक दिन, मैं बेकार बैठी थी और मैंने सोचा कि मुझे एक गाना बनाने की कोशिश करनी चाहिए। मेरे भाई और बहन में पहले से ही यह प्रतिभा है और मैं 'नेहु दा व्याह' बनाने में कामयाब रही। गाने के बोल कुछ इस तरह के हैं कि मुझे कुछ चाहिए था। मेरे लिए कोई ऐसा करे।"

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह से कपिल शर्मा ने शादी को लेकर पूछा ऐसा सवाल, सिंगर का हंसकर हुआ बुरा हाल

उन्होंने आगे कहा, "मैंने इसे बहुत आशावादी तरीके से लिखा था और मुझे नहीं पता था कि यह वास्तव में मेरे जीवन में शामिल हो जाएगा। मुझे बिल्कुल पता नहीं था कि वीडियो में जो है वो आगे चलकर मेरे पति बनेंगे।"

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की मुलाकात इसी गाने के सेट पर हुई थी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। उन्होंने 24 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन