1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Alka Yagnik Birthday: सामान्य परिवार में जन्मीं अलका यागनिक ने कैसे कमाया नाम और शोहरत? जानें

Alka Yagnik Birthday: सामान्य परिवार में जन्मीं अलका यागनिक ने कैसे कमाया नाम और शोहरत? जानें

 Published : Mar 20, 2021 10:35 am IST,  Updated : Mar 20, 2021 10:47 am IST

कोलकाता के मिडिल क्लास फैमिली जन्मी अलका ने संगीत की अपनी शुरुआती शिक्षा अपने घर पर ही ली। उन्होंने अपनी मां से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी।

Alka Yagnik- India TV Hindi
Alka Yagnik Image Source : INSTAGRAM/ALKA YAGNIK

अपनी जिंदगी में 55 सावन देख चुकीं अलका यागनिक को कौन नहीं जानता! लोग उनकी आवाज और गायिकी के दीवाने हैं। कोलकाता के मिडिल क्लास फैमिली जन्मी अलका ने संगीत की अपनी शुरुआती शिक्षा अपने घर पर ही ली। उन्होंने अपनी मां से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी। उनके घर में संगीत का माहौल हमेशा से रहा, जिस वजह से उन्होंने संगीत में खास तौर पर रूचि लेनी शुरू की। उन्होंने छह साल की ही उम्र में परफॉर्म करना शुरु कर दिया। उन्होंने कोलकाता आकाशवाणी में भी गाना शुरू किया है। फिर बात में अपनी मां के साथ अलका मुंबई आ गई हैं। जब वह 10 की थीं तो उनकी मुलाकात फिल्ममेकर राज कपूर से हुई है। राज कपूर को अलका की आवाज काफी पसंद आई और उन्होंने संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से अला यागनिक को रूबरू कराया।

इस मुलाकात के बाद अलका प्लेबैक सिंगर बनीं और कई गाने गाए।  उन्होंने करीब  700 फिल्मों में  20 हजार से भी ज्यादा गाने गाए।  उन्होंने साल 1989 में नीरज कपूर से शादी की, लेकिन वह अब अलग रह रहे हैं। अलग रहने के बावजूद भी दोनों अपने रिश्ते पर कायम हैं। अलका की एक बेटी हैं जिनका नाम साएशा है। अपनी बेटी की देखभाल के लिए अलका कुछ दिनों से गान नहीं रही हैं। 

अलका का मानना ​​है कि बॉलीवुड में गानों की धुन कहीं खो गई है। उनकी मंशा है कि वह बॉलीवुड में अच्छे गाने गाएं। वैसे आपको ये भी बता दें कि बॉलीवुड में अलका ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इस सूची में 'अगर तुम साथ हो', 'टिप टिप बरसा पानी', 'मैया यशोदा', 'चुरा के दिल मेरा', 'परदेसी परदेसी', और 'चंद चुप बादल में' जैसे कई गाने शामिल हैं। अपनी सिंगिंग की बदौलत उन्होंने 7 बार फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन