1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अरमान मलिक पर बोले अमाल मलिक- मेरे लिए भाईचारा म्यूजिक के बाद आता है

अरमान मलिक पर बोले अमाल मलिक- मेरे लिए भाईचारा म्यूजिक के बाद आता है

 Published : Feb 20, 2019 08:54 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 08:54 pm IST

 "अक्सर लोग कहते हैं कि मेरे गाने इसलिए हिट होते हैं क्योंकि उन्हें अरमान गाते हैं। मैं सारे गाने उनसे नहीं गवाता। मैं उनके साथ तभी काम करता हूं जब गाना सही हो।"

अरमान मलिक-अमाल मलिक- India TV Hindi
अरमान मलिक-अमाल मलिक

मुंबई: अक्सर अपने भाई अरमान मलिक के लिए काम करने वाले गायक-संगीतकार अमाल मल्लिक का कहना है कि उनके पास संगीत के लिए भाईचारे की कोई जगह नहीं है। अमाल ने आईएएनएस को बताया, "अक्सर लोग कहते हैं कि मेरे गाने इसलिए हिट होते हैं क्योंकि उन्हें अरमान गाते हैं। मैं सारे गाने उनसे नहीं गवाता। मैं उनके साथ तभी काम करता हूं जब गाना सही हो।"

संगीतकार ने कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो जब भी मेरे संगीत की बात आती है तो मैं बहुत ही हार्डकोर हूं क्योंकि जो गीत मैं बना रहा होता हूं अंतत: वो हमेशा याद रखा जाएगा। लेकिन हां, फायदा केवल इतना है कि वह मेरे भाई हैं और हम साथ में पले-बढ़े हैं। मैं समझता हूं कि बेस्ट इमोशन कैसे बाहर आएंगे और वह भी देखता है कि गीत कैसे बन रहा है।"

एक घटना के बारे में बताते हुए अमाल ने कहा, "वर्ष 2015 में, मैंने गीत 'चल वतन में है' की रचना की, जिसे टाइगर श्रॉफ और कृति (सॉन) पर फिल्माया गया था। अरमन ने इसे गाया लेकिन अंतिम रिकॉर्डिग में अरिजीत सिंह ने इसे गाया। उस समय अरमान की आवाज पर्याप्त नहीं थी कि वह गीत को पकड़ सके।"

उन्होंने कहा, "अब वह 23 साल का है और एक निश्चित परिपक्वता प्राप्त कर चुका है। मुझे पता है कि मैं उसके साथ ज्यादा काम करता हूं। लेकिन मेरा भाईचारा मेरे संगीत से पहले नहीं आता।"

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आयुष्मान खुराना 'ड्रीमगर्ल' में बनेंगे रामलीला की सीता

पहली बार अर्जुन कपूर के साथ नजर आएं मलाइका अरोड़ा और अरबाज के बेटे अरहान खान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन