1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के नए सिंगल में दिखे टिकटॉक फेम गुटखा भाई, आशिका और नगमा

नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के नए सिंगल में दिखे टिकटॉक फेम गुटखा भाई, आशिका और नगमा

 Published : Feb 06, 2019 11:10 am IST,  Updated : Feb 06, 2019 11:13 am IST

नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ के नए गाने 'कुछ-कुछ' में टिकटॉक फेम सितारों को लिया गया है।

Tony Kakkar - Kuch Kuch | Neha Kakkar| Ankitta Sharma|...- India TV Hindi
Tony Kakkar - Kuch Kuch | Neha Kakkar| Ankitta Sharma| Priyank | New Hindi Songs 2019

मुंबई: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) दोनों आपस में भाई-बहन हैं, साथ ही दोनों बेहतरीन सिंगर्स भी हैं। नेहा ने जहां बॉलीवुड में कई बेहतरीन गाने गाए हैं, वहीं उनके भाई टोनी कक्कड़ भी यूट्यूब (YouTube) स्टार हैं। टोनी ने 'कोका कोला (Coca Cola)' और 'लूडो (Ludo)' जैसे सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। टोनी कक्कड़ का नया गाना 'कुछ कुछ (Kuch Kuch)' रिलीज हुआ है। इस गाने में टोनी के साथ उनकी बहन नेहा कक्कड़ भी नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी आवाज इस गाने में नहीं सुनाई पड़ रही है, वो इस गाने में बिग बॉस फेम एक्टर प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) के साथ रोमांस करती दिख रही हैं। वैलेंटाइन मंथ में ये गाना रिलीज करके टोनी ने तमाम यूथ को एक सौगात दी है। खास बात यह है कि इस गाने को देखने के बाद आपको अपनी स्कूल वाली क्रश जरूर याद आएगी। 

इस गाने की खासियत यह भी है कि इसमें तमाम टिकटॉक फेम और यूट्यूब फेम सितारे नजर आ रहे हैं। इसमें एवीआर प्रैंक टीवी के विनय ठाकुर, टिकटॉक फेम गुटखा भाई, आशिका भाटिया और नगमा मिराजकर भी खास अपीयरेंस में नजर आ रहे हैं। इन यंग टैलेंट को मौका देने के लिए टोनी कक्कड़ की तारीफ करनी होगी।

टोनी कक्कड़ के गाने का अंदाज बिल्कुल जुदा है। वो यूथ के लिए गाने गाते हैं और बेहद अलग लिरिक्स के साथ आते हैं। इस गाने में वो स्कूल के दिनों के इश्क को दिखा रहे हैं, पूरे गाने में स्कूल का बैकग्राउंड और स्कूल ड्रेस में सितारे नजर आ रहे हैं। इस गाने में करण जौहर की फिल्म के टाइटल 'कुछ-कुछ होता है' को लिए गया है और एक जगह उनकी फिल्मों का जिक्र भी है। यह गाना 4 फरवरी को रिलीज हुआ है और अब तक इस गाने को 8 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। टोनी कक्कड़ ने ही इस गाने को लिखा, कंपोज किया और गाया है। देखिए ये गाना-

टोनी ने इससे पहले 'लूडो' और 'कोका कोला' जैसे गाने गाए हैं। 4 फरवरी को ही टोनी कक्कड़ के गाने 'कोका कोला' को फिल्म 'लुका छिपी' में रीक्रिएकट करके रिलीज किया गया है। इस गाने में नेहा कक्कड़ की आवाज भी है। नीचे देखिए टोनी कक्कड़ के कुछ गाने-

इसे भी पढ़ें-

सूरज बड़जात्या की फिल्म में फिर प्रेम बनेंगे सलमान खान

सुष्मिता सेन ने 20 साल बाद फिर किया चुनरी-चुनरी पर डांस, देखिए वीडियो

पूर्व प्रधानमंत्री से मिले कपिल शर्मा

अलिटा- बेटल एंजल अमरीका से पहले इंडिया में होगी रिलीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन