1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'छलांग' के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले एक और गाना 'दीदार दे' हुआ रिलीज़

'छलांग' के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले एक और गाना 'दीदार दे' हुआ रिलीज़

 Published : Nov 11, 2020 11:46 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 11:46 pm IST

'दीदार दे' में बी-टाउन की सबसे हॉट जोड़ी राजकुमार और नुसरत के साथ पार्टी का लुत्फ़ उठाने के लिए तैयार हो जाइए।

'छलांग' के वर्ल्ड...- India TV Hindi
'छलांग' के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले एक और गाना 'दीदार दे' हुआ रिलीज़ Image Source : ANI

राजकुमार राव और नुसरत भरुचा अभिनीत बहुप्रतीक्षित दीवाली ब्लॉकबस्टर 'छलांग' की रिलीज़ से पहले, निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक ओर रोमांचक साउंडट्रैक रिलीज़ कर दिया है। लेटेस्ट ट्रैक 'दीदार दे' विशाल और शेखर द्वारा रचित है, जिसे पंछी जलोनवी ने लिखा है। वहीं, असीस कौर और देव नेगी ने इसे अपनी आवाज़ दी है।

'दीदार दे' में बी-टाउन की सबसे हॉट जोड़ी राजकुमार और नुसरत के साथ पार्टी का लुत्फ़ उठाने के लिए तैयार हो जाइए। 'छलांग' के विश्व प्रीमियर को 13 नवंबर के दिन विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

देखिए गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन