1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सिंगर अरिजीत सिंह की मां हॉस्पिटल में एडमिट, ब्लड डोनर की तुरंत है जरूरत

सिंगर अरिजीत सिंह की मां हॉस्पिटल में एडमिट, ब्लड डोनर की तुरंत है जरूरत

 Published : May 06, 2021 01:42 pm IST,  Updated : May 06, 2021 01:42 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है।

 arijit singh mother in hospital needs blood donors latest news in hindi - India TV Hindi
सिंगर अरिजीत सिंह की मां हॉस्पिटल में एडमिट, ब्लड डोनर की तुरंत है जरूरत  Image Source : INSTAGRAM: ARIJITSINGH

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ए निगेटिव ब्लड डोनर की जरूरत है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही लोगों से मदद की अपील  की है। वहीं, डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने भी अरिजीत की मां के लिए ट्वीट किया है। 

स्वास्तिका मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'ए निगेटिव डोनर की जरूरत है। अरिजीत सिंह की मां अर्मी धकूरिया अस्पताल में भर्ती हैं। आज ही जरूरत है। प्लीज जो भी वैरिफाइड मेल डोनर्स हैं, वो स्वाति को कॉन्टैक्ट करें।'

अरिजीत सिंह, फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' में 2 लव सॉन्ग्स को देंगे अपनी आवाज

डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने बंगाली भाषा में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए मदद की अपील की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन