1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर रोमांस करते आएंगे नजर, 'दिल को मैंने दी कसम' का फर्स्ट लुक किया शेयर

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर रोमांस करते आएंगे नजर, 'दिल को मैंने दी कसम' का फर्स्ट लुक किया शेयर

 Published : Aug 04, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 05:47 pm IST

म्यूजिक वीडियो 'दिल को मैंने दी कसम' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जिसमें असीम रियाज़ पियानो के सामने बैठे हुए नजर आ रहे हैं और हिमांशी खुराना उन्हें प्यार से देखती हउई नजर आ रही हैं।

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर रोमांस करते आएंगे नजर, 'दिल को मैंने दी कसम' का फर्स्ट लुक आ- India TV Hindi
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर रोमांस करते आएंगे नजर, 'दिल को मैंने दी कसम' का फर्स्ट लुक आया किया शेयर Image Source : INSTAGRAM/IAMHIMANSHIKHURANA

बिग बॉस 13 से ही आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी सभी को काफी पसंद आई थी। शो में ही आसिम ने हिमांशी को प्रपोज कर दिया था। शो के बाद दोनों एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहा है।  दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। ये जोड़ी एक बार नया गाना लेकर आ रही हैं। जिसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 

हिमांशी और आसिम एक साथ तीसरे गाने में नजर आने वाले हैं।  जिसका नाम है 'दिल को मैंने दी कसम'। यह गाना 10 अगस्त को रिलीज होने वाला है। जिसका पहला पोस्टर सामने आ गया। इस पोस्टर की बात करें तो आसिम पियानो बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हिमांशी उन्हें प्यार से देखती नजर आ रही हैं।

'दिल बेचारा' के लिए आदित्य नारायण ने गाया गाना, कहा- कभी नहीं सोचा था कि...

टी-सीरीज़ गाने को अमाल मलिक ने कंपोज़ किया है। कुमारों के गीतों के साथ इस गाने को अरिजीत सिंह ने स्वर दिए गए हैं। 

बिग बॉस सीजन 13  पर असीम रियाज और हिमांशी खुराना फैन के सबसे फेवरिट थे। हालांकि कुछ महीने पहले सीजन खत्म हो गया था, लेकिन फैंस के बीच इनका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जोड़ी ने पहले भी दो म्यूजिक वीडियो में नजरप आ चुके हैं जो "कल्ला सोहना नाई" और "ख्याल रख्या कर" नाम से है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन