1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'गेंदा फूल' की सफलता के बाद रैपर बादशाह और पायल देव एक बार फिर आए साथ, रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' गाने का टीज़र

'गेंदा फूल' की सफलता के बाद रैपर बादशाह और पायल देव एक बार फिर आए साथ, रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' गाने का टीज़र

 Published : May 24, 2020 04:57 pm IST,  Updated : May 24, 2020 04:57 pm IST

रैपर बादशाह और पायल देव का नया गाना 'टॉक्सिक' का टीज़र रिलीज हो गया है। गाने में रियल लाइफ कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता नजर आएंगे।

toxic teaser- India TV Hindi
टॉक्सिक का टीज़र हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM/RAVIDUBEY2312

रैपर बादशाह और पायल देव एक बार फिर साथ में आए हैं। गेंदा फूल गाने की सफलता के बाद दोनों टॉक्सिक गाने के लिए साथ आए हैं। इस गाने में सरगुन मेहता और रवि दुबे साथ में नजर आएंगे। गाने का टीज़र आज रिलीज कर दिया गया है और यह 26 मई को रिलीज होगा। इस गाने में रिलेशनशिप के बारे में दिखाया गया है कि कैसे लोग इसमें सारी हदें पार कर जाते हैं।

बादशाह ने सोशल मीडिया पर टॉक्सिक का टीज़र रिलीज किया है। उन्होंने टीज़र शेयर करते हुए लिखा- नीयत को तुझसे बेइंतहा मोहब्बत करने की थी, ना जाने कब नफरत ने सारी हदें पार कर दीं। इस गाने को रवि दुबे ने ही डायरेक्ट किया है।

इस गाने के लिरिक्स बादशाह ने लिखे हैं। कंपोज पायल देव ने किया है और दोनों ने ही मिलकर इस गाने को गाया है। इस गाने को घर पर ही शूट किया गया है।

गाने में रियल लाइफ कपल सरगुन मेहता और रवि दुबे नजर आ रहे हैं। सरगु पंजाबी सिनेमा का जाना माना चेहरा है वहीं रवि टीवी के फेवरेट एक्टर्स में से हैं। लंबे समय बाद यह रियल  लाइफ स्टोरी बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं।दोनों की मुलाकात एक टीवी सीरियल के दौरान हुई थी। 

आपको बता दें लॉकडाउन में ही जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह का गाना गेंदा फूल रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों का बहुत प्यार मिला है। यह पंजाबी-बंगाली फ्यूजन गाना है। गाने में जैकलीन एक बंगाली बाला के रुप में नजर आईं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन