1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'बहू हमारी रजनीकांत' फेम एक्ट्रेस अर्चना सिंह का सिंगल 'भीगी भीगी रातों में' हुआ रिलीज

'बहू हमारी रजनीकांत' फेम एक्ट्रेस अर्चना सिंह का सिंगल 'भीगी भीगी रातों में' हुआ रिलीज

 Published : Sep 02, 2020 11:43 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 12:06 pm IST

गाने को आमिर शेख ने गाया है वहीं गाने का निर्देशन आजाद हुसैन ने किया है। गाने में अर्चना बेहद प्यारी लग रही हैं।

archana singh rajput, bheegi bheegi raton mein- India TV Hindi
एक्ट्रेस अर्चना सिंह का सिंगल 'भीगी भीगी रातों में' हुआ रिलीज Image Source : YOUTUBE

टीवी शो बहू हमारी रजनीकांत की एक्ट्रेस और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी अर्चना सिंह राजपूत सिजलिंग म्यूजिक एल्बम भीगी भीगी रातों के साथ सामने आई हैं। गाने को आमिर शेख ने गाया है वहीं गाने का निर्देशन आजाद हुसैन ने किया है। गाने में अर्चना बेहद प्यारी लग रही हैं।

Video: 'हीरिए' सिंगर दीप मनी का गाना 'ट्रेस' हुआ हिट, मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

गाने के बारे में बात करते हुए अर्चना ने कहा- यह एक रोमांटिक गाना है, जो बरसात के मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह समुद्र तट, किलों और पहाड़ों में शूट हुआ है, गाने की शूटिंग लॉकडाउन के नियमों का पालन करके हुई है जो काफी मजेदार एक्सपीरियंस रहा। कम कार्य बल के कारण इस अवधि में शूट करना मुश्किल था। लेकिन अनुभव पूरी तरह से अद्भुत था। गाने को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और मैं उसी के लिए खुश हूं।

 विद्या बालन ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट, कही ये बात

अर्चना जल्द ही तेलुगू फिल्म महाप्रस्थानम में नजर आएंगी। देखिए अर्चना सिंह राजपूत का ये गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन