1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Basanti No Dance Song out: ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' से पहली बार इंग्लिश में आया होली का गाना

Basanti No Dance Song out: ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' से पहली बार इंग्लिश में आया होली का गाना

 Published : Jun 29, 2019 05:18 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 06:59 pm IST

Basanti No Dance Song out ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का दूसरा गाना आज रिलीज हो गया है। गाने का नाम बसंती नो डांस है। यह एक होली का गाना है जिसे हिंगलिश में गाया गया है।

Basanti No Dance- India TV Hindi
Basanti No Dance Image Source : YOUTUBE

ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30(Super 30) का दूसरा गाना आज रिलीज हो गया है। गाने का नाम बसंती नो डांस है। यह एक होली का गाना है जिसे हिंगलिश में गाया गया है। इस गाने के लिरिक्स हिंदी, इंग्लिश और बिहार की भाषा में लिखे गए हैं। इस गाने में सुपर 30 बच्चे इंग्लिश बोलना सीखते हैं।

गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। और अजय-अतुल ने कंपोड किया  है। इस गाने को प्रेम अरेनी, जनार्दन धतरक, दिव्या कुमार और चेताली परमार ने गाया है।

इस गाने में स्टूडें होली के मौके पर एक ड्रामा करते हैं। जिसमें वह अपने अंदर के इंग्लिश भाषा से डर को दूर करके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

गाने के रिलीज से एक दिन पहले ऋतिक रोशन ने एक फोटो शेयर की थी। सुपर 30 अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा, ": यह गाना एक ऐसा अनोखा अनुभव है जो ज़िन्दगी भर याद रहेगा। इन सुपर 30 ने मुझे ढेर सारा प्यार दिया ये अविस्मरणीय यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है। 

एचआरएक्स फिल्म्स के साथ मिलकर रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है सुपर 30, जो साजिद नाडियाडवाला फिल्म, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 12 जुलाई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read:

'खानदानी शफाखाना' के गाने 'कोका' के रिलीज पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा...

प्रिया प्रकाश बनीं सिंगर, गाया फिल्म 'फाइनल्स' के लिए गाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन