1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. प्रिया प्रकाश बनीं सिंगर, गाया फिल्म 'फाइनल्स' के लिए गाना

प्रिया प्रकाश बनीं सिंगर, गाया फिल्म 'फाइनल्स' के लिए गाना

 Published : Jun 28, 2019 02:34 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 06:04 pm IST

प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना सिंगिंग टैलेंट भी दिखाया है। - प्रिया प्रकाश बनीं सिंगर, गाया फिल्म 'फाइनल्स' के लिए गाना 

प्रिया प्रकाश - India TV Hindi
प्रिया प्रकाश 

तिरुवनंतपुरम: अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर (Priya Prakash Varrier) ने आगामी मलयालम फिल्म 'फाइनल्स' के एक गीत को अपनी आवाज दी है। पिछले साल 'विंक सीन' (आंख मारने वाले दृश्य) के बाद प्रिया रातोंरात मीडिया सनसनी बन गई थीं।

प्रिया ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें 'नी मझाविलु पोल' गाने का बोल सुना जा सकता है। उन्होंने इसके साथ लिखा, "मेरे पहले प्रयास पर अद्भुत प्रतिक्रिया देने के लिए मैं तहे दिल से आप लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अगर आपने अभी तक पूरा वीडियो नहीं देखा है तो मेरे बायो में लिंक पर क्लिक करके पूरा वीडियो देखें।"

प्रताप मेम्बुलली द्वारा निर्देशित फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' के साथ प्रिया बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Also Read:

करण जौहर ने शेयर की रणवीर सिंह-जोया अख्तर की सेल्फी, गली बॉय की आई याद

जाह्नवी कपूर छोटी बहन खुशी कपूर और अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों में मना रहीं छुट्टियां, देखें Photos

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन