1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिया प्रकाश वारियर ने इंटरव्यू में किया खुलासा, टीचर नहीं चाहती बनें एक्ट्रेस

प्रिया प्रकाश वारियर ने इंटरव्यू में किया खुलासा, टीचर नहीं चाहती बनें एक्ट्रेस

 Published : Jun 12, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 01:15 pm IST

प्रिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया की उनकी टीचर नहीं चाहती हैं कि एक्ट्रेस बनें। प्रिया प्रकाश वारियर जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

Priya Prakash Varrier- India TV Hindi
Priya Prakash Varrier Image Source : INSTAGRAM

विंक से सोशल मीडिया पर छा जाने वालीं प्रिया प्रकाश वारियर(Priya Prakash Varrier) सुर्खियां बटोरती रहती हैं। प्रिया जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। वह अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी खुश हैं। प्रिया फिल्म श्रीदेवी बंगलो से डेब्यू करने जा रही हैं। प्रिया ने अपनी एक्टिंग से जुड़ा एक राज खोला है।

प्रिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया की उनकी टीचर नहीं चाहती हैं कि एक्ट्रेस बनें। उन्होंने बताया- मेरी टीटर को लगता है मुझे एक्टिंग की जगह पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

टीचर की इस सलाह पर प्रिया ने कहा- वह सभी अपनी जगह ठीक हैं मगर मैं एक्टिंग करना चाहती हूं।

आपको बता दें प्रिया प्रकाश वारियर फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों में फंस गई थी। अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर सामने आ चुका है जिसके बाद प्रिया को काफी अच्छा फीडबैक मिला है।

फिल्म को प्रशांत माम्बुली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रिया के अलावा प्रियांशु चटर्जी, असीम अली और मुकेश ऋषि अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Also Read:

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' अब ईद पर नहीं होगी रिलीज, सलमान खान ने फोटो शेयर कर बताई नई डेट

रणवीर सिंह की फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण भी आएंगी नजर, शेयर किया फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन