1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. मशहूर संगीतकार खय्याम साहब की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सोनू निगम और तलत अज़ीज़

मशहूर संगीतकार खय्याम साहब की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सोनू निगम और तलत अज़ीज़

 Published : Aug 20, 2019 12:39 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 04:28 pm IST

अपने समय के दिग्गज संगीतकार खय्याम साहब का कल रात निधन हो गया वह 92 साल के थे।

खैय्याम साहब- India TV Hindi
खैय्याम साहब

अपने समय के दिग्गज संगीतकार खय्याम साहब का कल रात निधन हो गया वह 92 साल के थे। बता दें कि खय्याम साहब काफी समय से बीमार थे और कल देर रात मुंबई के 'सुज़ॉय हॉस्पिटल' में उन्होंने अंतिम सांस ली। खय्याम साहब के निधन की की खबर जानकर पूरा बॉलीवुड गम में तब्दील हो गया है। खय्याम की अंतिम यात्रा में सोनू निगम और तलत अज़ीज़ शामिल हुए। खय्याम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 

मशहूर संगीतकार खय्याम साहब की अंतिम यात्रा 
मशहूर संगीतकार खय्याम साहब की अंतिम यात्रा 

मशहूर संगीतकार खय्याम साहब की अंतिम यात्रा 
मशहूर संगीतकार खय्याम साहब की अंतिम यात्रा 

मशहूर संगीतकार खय्याम साहब की अंतिम यात्रा 
मशहूर संगीतकार खय्याम साहब की अंतिम यात्रा 

लेखक जावेद अख्तर ने खय्याम साहब को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि महान संगीतकार खय्याम साहब हमें छोड़कर चले गए। हमेशा उन्होंने एक पर एक कमाल संगीत दिया।

बता दें कि फिल्म डॉयरेक्टर- प्रोड्यूसर करण जौहर ने खय्याम साहब को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'आपकी आत्मा को शांति मिले खय्याम साहब। आपका म्यूजिक हमेशा जिंदा रहेगा.'

बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी खय्याम साहब को याद करते हुए ट्वीट किया, 'म्यूजिक के लेजेंड, कोमल स्वभाव, मिलनसार इंसान का आज निधन हो गया। पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके इस योगदान को कभी भूल नहीं पाएगी जिसमें कई फिल्में मेरी भी शामिल हैं। खय्याम साहब ने बेहद यादगार संगीत बनाया जिसे पूरी दुनिया याद करेगी।

आयुष्मान खुराना ने खय्याम साबह को याद करते हुए ट्वीट किया

बता दें कि खय्याम साहब की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है साथ ही काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। डॉक्टर के मुताबिक खय्याम साहब के लंग्स में इन्फेक्शन था और इसकी वजह से वह बेहद कमजोर हो गए थे। 

ये भी पढ़ें:

अलविदा खय्याम: फौजी बनकर दूसरे विश्व युद्ध में लड़े थे दिग्गज संगीतकार खय्याम

दिग्गज संगीतकार खय्याम के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर, जानें किसने कैसे दी श्रद्धांजलि

मशहूर संगीतकार खैय्याम का 92 साल की उम्र में निधन, 'हीर-रांझा' से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

RIP Khayyam: ये हैं दिग्गज संगीतकार खैय्याम के मशहूर 5 गाने

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट, जिससे मशहूर संगीतकार Khayyam की मौत हुई, जानें लक्षण, बचाव के उपाय, इलाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन