1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. बिग बॉस 12 के दीपक ठाकुर का नया गाना हुआ रिलीज

बिग बॉस 12 के दीपक ठाकुर का नया गाना हुआ रिलीज

 Published : Feb 06, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 02:15 pm IST

बिग बॉस 12 फेम दीपक ठाकुर का नया गाना आज रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'सुनो-सुनो' है।

Deepak thakur's new song- India TV Hindi
Deepak thakur's new song Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 12 में आए दीपक ठाकुर(Deepak Thakur) सभी के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। दीपक ने यह शो बीच में ही क्विट कर दिया था। उन्होंने 20 लाख रुपए लेकर गेम छोड़ा था। शो से निकलने के बाद दीपक की फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है। उनके गाने के सभी फैन है। उनका नया गाना 'सुनो-सुनो' रिलीज हो गया है। यह गाना सखा मूवी का है।

दीपक को बिग बॉस से बहुत पॉपुलेरिटी मिली है। जिसके बाद उन्हें एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। उनका गाना आज रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होने की जानकारी दीपक ने अपने सोशल मीडिया अकाइंट से दी थी। उन्होंने गाने की वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'लो जी आ गया सुनो-सुनो। मेरे यूट्यूब चैनल पर जाइए देखिए और शेयर मारिए। लिंक मेरे इंस्टाग्राम प्रोफाइल में डला हुआ है जनता लोग।'

गाने को दीपक ठाकुर और अनुषा ठाकुर ने गाया है। गाने के बोल बहुत प्यारे हैं। सोशल मीडिया पर गाने की तारीफ हो रही है। फिल्म सखा को प्रांशु श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है।

आपको बता दें दीपक इससे पहले 'गैंग ऑफ वासेपुर' और 'मुक्केबाज' में गाना गा चुके हैं। उन्हें कई बार बिग बॉस 12 में भी गाना गाते देखा गया है। वह अपने गानों से कंटेस्टेंट को एंटरटेन करते थे। यही नहीं दीपक ने श्रीसंत के लिए भी गाना बनाया था।

आपको बता दें शो खत्म होने के 12 घंटे के बाद उन्हें तीन फिल्मों में गाने का ऑफर भी मिल गया। एक ऑफर तो टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने दिया जो बिग बॉस के कंटेस्टेंट थे। दूसरा ऑफर उन्हें श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी से मिला है और इसके अलावा वो धवन प्रोडक्शन की फिल्म में भी गाना गाने वाले हैं।

गाने का वीडियो​:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

शादी में दूल्हे संग सुष्मिता सेन ने किया चुनरी-चुनरी पर डांस, दुल्हन को गोद में उठाया

Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करेंगे सलमान खान 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन