Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Chandrayaan-2:बॉलीवुड में चांद पर बन चुके हैं कई गाने, रोमांस से लेकर घर की याद दिला देते हैं ये

Chandrayaan-2:बॉलीवुड में चांद पर बन चुके हैं कई गाने, रोमांस से लेकर घर की याद दिला देते हैं ये

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 06, 2019 11:40 am IST, Updated : Sep 06, 2019 11:41 am IST

आज चंद्रयान 2 चंद्रमा पर लैंड होने जा रहा है। इसी खुशी में सुनिए बॉलीवुड में बनें चांद पर गाने।

Chandrayaan 2- India TV Hindi
Chandrayaan 2

भारत आज चांद पर कदम रखने जा रहा है। चांद पर बॉलीवुड में कई गाने बने हैं। कुछ रोमांटिक गाने है तो कुछ इमोशनल हैं। बॉलीवुड में गम खुशी सभी पर गाने बनते हैं। चंद्रयान-2 का लैंडर ‘विक्रम’ शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए तैयार है। 7 सितंबर की रात के 1.40 बजे विक्रम का पावर सिस्टम एक्टिवेट हो जाएगा। विक्रम चांद की सतह के बिल्कुल सीध में होगा। इसरो ने चंद्रयान लॉन्च जुलाई 22 को लॉन्च किया था। इस मिशन में भारत के सबसे ताकतवर रॉकेट GSLV MK-3 का इस्तेमाल होगा। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। आज जहां भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला है वहीं हम आपको बॉलीवुड में चांद पर बने गानों के बारे में बताते हैं।

चंदा है तू मेरा सूरज है तू:

हर मां अपने बच्चे को सुलाने के लिए यह गाना जरुर गाती है। यह राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'आराधना' का गाना है।

चांद छुपा बादल में:

सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म का यह गाना है। इस गाने को सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया है।

गली में आज चांद निकला:

यह गाना 'जख्म' फिल्म का है। जिसे पूजा भट्ट पर फिल्माया गया है।

चौधरी का चांद हो:

ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिन्हें इस गाने के बारे में नहीं पता होगा। यह फिल्म 'चौधरी का चांद हो' का गाना है। जो मोहम्मद रफी ने गाया है।

चांद सिफारिश:

यह गाना आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' का है। लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। इसे शान ने गाया है।

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement