1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'छिछोरे' का नया गाना 'खैरियत' रिलीज, देखिए सुशांत और श्रद्धा की प्यारी सी लव स्टोरी

'छिछोरे' का नया गाना 'खैरियत' रिलीज, देखिए सुशांत और श्रद्धा की प्यारी सी लव स्टोरी

 Published : Sep 01, 2019 12:05 am IST,  Updated : Sep 01, 2019 12:05 am IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' का तीसरा गाना 'खैरियत' आज रिलीज कर दिया गया है।

छिछोरे- India TV Hindi
छिछोरे

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' का तीसरा गाना 'खैरियत' आज रिलीज कर दिया गया है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म शुरुआत से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म में स्टार के लुक को फिल्म थ्री इडियट्स से तुलना की जा रही है।

आज फिल्म का तीसरा गाना रिलीज किया गया है। इस गाने की बात करें तो यह सुनने के बाद आपको अपने कॉलेज लाइफ की यादें एक बार फिर से ताजा हो जाएगी। फिल्म के तीसरे गाने 'खैरियत' में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की प्यारी सी लव स्टोरी को दिखाया गया है। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और प्रीतम ने इसे कंपोज किया है।

बता दें कि तीन मिनट का यह गाना सुशांत और श्रद्धा के आसपास घूमता है। साथ ही इस गाने में पहले प्यार के अहसास को दिखाया गया है। 6 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के अलावा वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और नलनीश नील लीड रोल में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन