1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट सनी ने इमरान हाशमी की फिल्म 'द बॉडी' में गाया गाना

इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट सनी ने इमरान हाशमी की फिल्म 'द बॉडी' में गाया गाना

 Published : Dec 11, 2019 02:36 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 02:36 pm IST

सनी ने फिल्म के गाने 'रोम रोम' को अपनी आवाज दी है।

इंडियन आइडल के...- India TV Hindi
इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट सनी ने इमरान हाशमी की फिल्म 'द बॉडी' में गाया गाना Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: संगीत पर आधारित रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' के प्रतिभागी सनी हिंदुस्तानी को बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'द बॉडी' में एक गीत को गाने के लिए चुना गया था। सनी ने फिल्म के गाने 'रोम रोम' को अपनी आवाज दी है।

फिल्म में गाने का मौका मिलने की बात पर सनी ने कहा, "'इंडियन आइडल' और विशाल ददलानी सर को शुक्रिया अदा करने का मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं है, क्योंकि इनकी वजह से ही फिल्म में गाने का मेरा सपना पूरा हो पाया। मैंने कभी किसी फिल्म में गाने का नहीं सोचा था, लेकिन 'इंडियन आइडल' ने मेरे इस सपने को सच कर दिया।"

'द बॉडी' में गाने का मौका किस तरह से मिला, इस बात को साझा करते हुए सनी ने कहा, "समीर सर को किसी ऐसे की तलाश थी जो फिल्म 'द बॉडी' से 'रोम रोम' गाने को गा सके और जब उन्होंने विशाल सर से पूछा कि क्या वह किसी का सुझाव दे सकते हैं, तो उन्होंने मेरा नाम सुझाया। ट्रायल या परीक्षण के लिए मेरे उनके स्टूडियो जाने से पहले उन्हें मेरे परफॉर्मेस के कुछ वीडियोज दिखाए गए। मेरी आवाज सुनने के बाद उन्हें लगा कि मैं इस गाने के लिए सटीक बैठता हूं और इस प्रकार से मुझे यह गाना मिला।"

जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित यह थ्रिलर फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन