1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. कोरोना वायरस पर 'म्यूजिकल शो', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं गानें

कोरोना वायरस पर 'म्यूजिकल शो', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं गानें

 Published : Mar 16, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 08:07 pm IST

भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है।

coronavirus songs viral- India TV Hindi
कोरोना वायरस पर बने गाने सोशल मीडिया पर हुए वायरल

कोरोना वायरस को लेकर लोग हर तरफ अलर्ट हैं। सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन कुछ लोग परेशान और डरे हुए हैं। हालांकि, कई लोग अपने-अपने तरीकों से आम जनता को इस महामारी के प्रति जागरुक भी कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर एक तरह का 'म्यूजिकल शो' वायरल हो रहा है। लोग कोरोना वायरस पर गाने बनाकर इसे हराने की हर मुमकिन कोशिश में लगे हुए हैं। भारतीय रैपर बाबा सहगल ने भी कोरोना पर एक गाना बनाया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

कोरोना वायरस के कहर के बीच WHO के डायरेक्टर ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से की ये अपील

सिंगर अली जफर ने भी कोरोना वायरस को लेकर गाना बनाया है। इसके अलावा 'तेजस गंभीर' नाम से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। 'कोरोना से डरो ना' गाना भी पसंद किया जा रहा है।

देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन