1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. कॉमेडी एडवेंचर फिल्म 'हैलो चार्ली' से डांस नंबर 'सोनेया वे' हुआ रिलीज़

कॉमेडी एडवेंचर फिल्म 'हैलो चार्ली' से डांस नंबर 'सोनेया वे' हुआ रिलीज़

 Published : Apr 02, 2021 07:53 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 07:53 pm IST

'हैलो चार्ली' में आदर जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आएंगे।

hello charlie- India TV Hindi
कॉमेडी एडवेंचर फिल्म 'हैलो चार्ली' से डांस नंबर 'सोनेया वे' हुआ रिलीज़ Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

फ़िल्म "हैलो चार्ली" अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है, ऐसे में मेकर्स दर्शकों का उत्साह बनाए रखना चाहते हैं। एडवेंचर कॉमेडी का दूसरा गाना रिलीज़ कर दिया है। "सोनेया वे" नाम के इस गाने को फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री श्लोका पंडित पर फिल्माया गया है जिसे कनिका कपूर द्वारा गाया गया है और कनिका कपूर-जसबीर जस्सी द्वारा कंपोज़ किया गया है और लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। यह ट्रैक पार्टी वाइब्स के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। 'सोनेया वे' एक फंकी और पेप्पी बीट्स वाला गाना है, अभी सुनिये-

'अनुपमां' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित, TRP में नंबर 1 है शो

"हैलो चार्ली" में आदर जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी जैसे सितारे नजर आएंगे। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत ने किया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

अमिताभ बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, जेठालाल भी नहीं रहे पीछे

 भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्राइम सदस्य 'हैलो चार्ली' की हिस्टेरिकल कहानी 9 अप्रैल, 2021 से देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन