1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैंस को दी होली की शुभकामनाएं

सारा अली खान ने 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैंस को दी होली की शुभकामनाएं

 Published : Mar 29, 2021 11:58 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 11:58 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

sara ali khan - India TV Hindi
रंग बरसे पर डांस करती हुई सारा अली खान  Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फैन्स को अलग अंदाज में होली की शुभकानाएं दोती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स रिएक्शन भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को लोग इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कि इसपर अब तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Holi 2021: पति निक जोनास और फैमिली संग होली के रंग में रंगी प्रियंका चोपड़ा

सारा अली खान  इस वीडियो में गुलाल उड़ाते और 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' गाने पर डांस करते हुए फैंस को हैप्पी होली विश करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा का लुक देखने लायक है। वह व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सारा अली खान के इस कैप्शन के बाद कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। कुछ ही देर में तस्वीरों पर ढ़ाई लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

Holi 2021: रंगों के त्योहार पर इन बॉलीवुड गानों से मचाएं धमाल, यहां है नए-पुराने गानों की पूरी प्ले लिस्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'कुली नंबर वन' रिलीज हुई है। इस फिल्म में सारा अली खान वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई हैं। फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया है। इससे इतर सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 

पढ़ें होली से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

कोरोना की वजह से घर पर मना रहे हैं होली? इस खास तरीके से भी कर सकते हैं सेलिब्रेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन