1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. दर्शन रावल और तुलसी कुमार का गाना 'तेरे नाल' हुआ रिलीज, दर्शकों ने की तारीफ

दर्शन रावल और तुलसी कुमार का गाना 'तेरे नाल' हुआ रिलीज, दर्शकों ने की तारीफ

 Published : May 19, 2020 11:03 am IST,  Updated : May 19, 2020 11:03 am IST

दर्शन रावल और तुलसी कुमार का गाना 'तेरे नाल'  टी-सीरीज ने रिलीज किया है, गाना रिलीज होते ही हिट हो गया और दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दर्शन रावल और तुलसी...- India TV Hindi
दर्शन रावल और तुलसी कुमार का गाना 'तेरे नाल' हुआ रिलीज Image Source : YOUTUBE

मुंबई: मशहूर गायक दर्शन रावल और गायिका तुलसी कुमार का गाना 'तेरे नाल' रिलीज हो गया है। यह गाना एक ऐसी जोड़ी के बारे में हैं, जो साथ रहना चाहते हैं, लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियों के चलते उन्हें मजबूरन अलग होना पड़ता है, जिन पर उनका बस नहीं है। गाना टी-सीरीज ने रिलीज किया है, गाना रिलीज होते ही हिट हो गया और दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

तुलसी इस बारे में कहती हैं, "यह दर्शन के साथ मेरा पहला गीत है और मुझे ऐसा लगा कि हमारी आवाज साथ में अच्छी लगती है। दर्शन ने मेरी आवाज और लहजे को ध्यान में रखते हुए इसके संगीत पर गजब का काम किया है, जो इसकी एक और विशेषता है।"

वह आगे कहती हैं, "हम दोनों के ही प्रशंसक काफी लंबे समय से चाहते थे कि हम साथ में काम करें और आखिरकार ऐसा हो रहा है। इस खूबसूरत गीत को लेकर मुझमें काफी सकारात्मकता है।"

दर्शन ने इस बारे में कहा, "इस गाने पर काम कर बहुत मजा आया और यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं अपनी जिंदगी भर याद रखूंगा। हालांकि मौजूदा हालात के चलते इसके आने में कुछ देरी हो सकती है। इस बेहतरीन गाने का श्रेय मैं तुलसी को देना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने एक सीमित समय में इसे काफी अच्छे से रिकॉर्ड किया और फिल्माया।"

टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत 'तेरे नाल' गुरप्रीत सैनी और गौतम शर्मा द्वारा लिखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन