1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. धनुष के गाने 'रॉवडी बेबी' को मिले 1 अरब व्यूज, पहले साउथ गाने ने हासिल किया ये रिकॉर्ड

धनुष के गाने 'रॉवडी बेबी' को मिले 1 अरब व्यूज, पहले साउथ गाने ने हासिल किया ये रिकॉर्ड

 Published : Nov 16, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 08:13 pm IST
dhanush- India TV Hindi
धनुष के गाने 'रॉवडी बेबी' को मिले 1 अरब व्यूज Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

चेन्नई: तमिल स्टार धनुष के गाने 'रॉवडी बेबी' 1 अरब व्यू मिल गए हैं और यह यूट्यूब पर इतने व्यूज हासिल करने वाला पहला साउथ इंडियन सॉन्ग बन गया है। यह गाना धनुष की तमिल फिल्म 'मारी 2' का है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस गाने को धनुष और धृष्ठिता ने गाया है।

धनुष ने इस सफलता के लिए फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है। धनुष की हीरोइन साई पल्लवई ने भी इसे लेकर खुशी जाहिर की है।

धनुष के जन्मदिन उनकी अगली फिल्म 'जगमे थांधीराम' का गाना 'रकीता रकीता रकीता' रिलीज हुआ था, धनुष के प्रशंसकों को धूम-धड़ाके वाला उनका यह नया गाना काफी पसंद आ रहा है। गाने को धनुष, संतोष नारायणन और धी ने मिलकर गाया है।

धनुष के जन्मदिन पर 'कर्णन' के मेकर्स का फैन्स को तोहफा, रिलीज किया जाएगा फर्स्ट लुक पोस्टर

फिल्म के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ट्वीट करते हुए लिखते हैं, "यह रहा हमारा पहला एकल गीत हैशटैगरकीतारकीता। एक गाना जो जिंदगी का सामना करने के लिए दार्शनिक सुझाव भी प्रदान करता है। जन्मदिन बहुत मुबारक हो धनुष। हैशटैगजगमेथांधीराम हैशटैगहैप्पीबर्थडेधनुष।"

इस फिल्म के साथ धनुष और कार्तिक सुब्बाराज पहली बार साथ में काम करने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष इस महीने शुरू करेंगे 'अतरंगी रे' की शूटिंग

निर्माताओं की योजना फिल्म को मई में रिलीज करने की थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसकी रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ा। 

इस फिल्म के गाने के अलावा आज के दिन धनुष की आने वाली फिल्म कर्णन ने उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज किया जाएगा। सभी को धनुष की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फर्स्ट लुक रिलीज करने की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कलिपुली थानू ने ट्वीट करके दी थी।

कलिपुली थानू ने लिखा- कर्णन का टाइटल लुक और फिल्म मेकिंग की कुछ झलक 28 जुलाई को शेयर किए जाएंगे।

आईएएनएस इनपुट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन